फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इंचार्ज प्रधानाध्यापक से तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बीएसए शैलेश कुमार ने नौगढ़ ब्लॉक के पीएमश्री विद्यालय रेहरा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अभय प्रताप सिंह नोटिस देकर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। नोटिस में बताया गया कि 28 मार्च, 2025 को पीएमश्री विद्यालय रेहरा का अनुश्रवण जिला समन्वयक (निर्माण) द्वारा किया गया।
विज्ञापन

इसमें प्रेरणा इंस्पेक्शन एप के माध्यम से अनुश्रवण के विभिन्न बिंदुओं पर डाटा की फीडिंग की गई। इसमें दो शिक्षामित्र व अनुदेशक की अनुपस्थिति का अंकन किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने उपस्थिति पंजिका में क्रम संख्या 11 पर अंकित सिन्द्रावती (शिक्षामित्र) की मानव संपदा आईडी की जगह स्व. प्रियांशी कौशिक (सहायक अध्यापक) की मानव सम्पदा आईडी का अंकन किया गया था। जिस कारण कार्यालय के 29 मार्च, 2025 को जारी पत्र के क्रम संख्या 28 पर स्व. प्रियांशी कौशिक का नाम अनुपस्थित की सूची में आ गया है।
बीएसए ने कहा कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा की गयी त्रुटि अत्यंत ही खेद जनक है। उक्त के संबंध में अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर साक्ष्य सहित कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें