फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल सर्टिफिकेट से पेंशन पाना आसान

Sat, 17 Dec 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विपक्ष की बैठक
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पेंशनर दिवस पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी हुई। इसमें पेंशनरों की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान बताया गया। शासन के नए बदलावों से भी अवगत कराया। वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पेंशन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीवन के लिए महत्वपूर्ण अंग हैं।
विज्ञापन

सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सभी देयकों का भुगतान करें। जिससे कर्मचारियों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। सरकारी सेवा में जो भी अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त होते हैं, उन्हें एक दिन सेवानिवृत्त होना पड़ेगा। यह प्रक्रिया सतत रूप से चलती रहेगी। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने पेंशनरों को डिजिलाइजेसन की जानकारी दी। बताया कि शासन की नई व्यवस्था के अनुसार जीवित प्रमाण-पत्र देने के लिए निर्धारित माह सीमा को हटाकर पूरे वित्तीय वर्ष में किसी भी समय दे सकते हैं।
अब पेंशनरों को कोषागार का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। ऑनलाइन जीवित प्रमाण-पत्र दे सकेगें। सभी पेंशनर कोषागार कार्यालय से डिजिटल सर्टिफिकेट प्राप्त कर लें। इस सटफिकेट से पेंशनर को चाहे कहीं भी निवास कर रहा हो, ऑनलाइन जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित कर देगा। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ. राजीव कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा संजय कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा अजय कुमार शाही, वित्तीय परामर्शदाता जिला पंचायत श्रवण सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें