संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बेवां-भड़रिया मार्ग स्थित धनखरपुर के पास रविवार को एक ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार की। इससे ई- रिक्शा पलट गया और उसमें सवार पति-पत्नी व बेटी घायल हो गए।
चालक को मामूली चोटें आई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा लाया गया। लड़की के पैर में फ्रैक्चर है। इसके कारण उसे मेडिकल काॅलेज बस्ती रेफर कर दिया गया। ट्रक को चालक सहित पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना रविवार दाेपहर बाद दो बजे की है।
बलरामपुर के थाना गैंडास के गांव पेड़रिया डीह निवासी रियाज अली की पत्नी खलीकुन्निशा का पिछले दिनों हाथ टूट गया था। उसका इलाज बेंवा में चल रहा है। रविवार को वह पुत्री नमीरून्निशा के साथ पत्नी को दिखाने बेंवा आए थे। दोपहर बाद घर जाते समय यह हादसा हो गई।
भाग रहे ट्रक को राहगीरों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा भेजा। डाॅक्टरों ने घायल नमीरून्निशा को बस्ती रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष भवानीगंज रामदेव ने बताया कि सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।े