फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रावण के पुतला दहन के साथ दशहरा मेला संपन्न

Fri, 03 Oct 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। रामलीला बाग उसका राजा में बृहस्पतिवार को विजयदशमी पर्व पर आयोजित होने वाला ऐतिहासिक दशहरा मेला महंत लाल बहादुर दास की अगुवाई में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मेला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

श्रीपयोहारी आश्रम उसका राजा की ओर से शारदीय नवरात्र में प्रतिवर्ष भगवान राम की विभिन्न लीलाओं का सजीव मंचन किया जाता है। विजय दशमी के दिन रामलीला बाग में भव्य दशहरा मेला का आयोजन होता है। दोपहर बाद भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता रामलीला बाग में गाजा बाजा के साथ पहुंचे। वहां बने स्थाई चबूतरा पर विराजमान हुए।
मेले में आए श्रद्धालुओं ने प्रभु राम का चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिया। मेला में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की स्थापना, लक्ष्मण मूर्क्षा, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाना, मेघनाथ वध होने के दृष्टांत का सजीव मंचन हुआ। इस दौरान मेले में आए श्रद्धालु जय श्रीराम का नारा लगाते रहे। देर शाम राम ने रावण का वध किया।
विज्ञापन

तत्पश्चात रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण का दहन होते ही काफी देर तक जय श्रीराम का नारा लोग लगाते रहे। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भगवान राम बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म के विजय के प्रतीक हैं। इसके उपरांत सांसद, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल, अनूप छापड़िया, निर्मल छापड़िया, ओंकार पांडेय, सिद्धार्थ सिंह, धनेश वर्मा, रामसुरेश चौहान, राम भरोस चौहान, विनोद वर्मा ने मंच पर पहुंचकर प्रभु राम, भईया लक्ष्मण, माता सीता, वीर हनुमान से आशीर्वाद लिया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह मेला में पुलिस बल के साथ सुरक्षा में तैनात रहे। रावण के पुतला दहन के बाद पुलिस एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने मेला परिसर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें