15 हजार का इनामी एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार
गोवध निवारण अधिनियम में वांछित आरोपी को उसके साथी के साथ पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। डुमरियागंज पुलिस ने गोवध के मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को बुधवार की सुबह शाहपुर में एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया जो उसका साथी बताया जा रहा है। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
एसओ डुमरियागंज केडी सिंह बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध के मामले में फरार चल रहा 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश क्षेत्र के शाहपुर के पास मौजूद है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचकर संजू उर्फ रौव्वाब निवासी बसडिलिया थाना डुमरियागंज व उसके साथी रुस्तम निवासी शाहपुर थाना इटवा को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओ केडी सिंह के अलावा एसआई पारसनाथ सिंह, इशांशु श्रीवास्तव व हमराही सिपाही आलोक यादव, राजन सिंह, अवनीश राय शामिल थे।