फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल के लिए मसीहा बनें हियुवा नेता, मंदिर में कराई शादी

विज्ञापन
शोहरतगढ में प्रेमी युगल का विवाह करवाते हियुवा नेता सुबाष गुप्ता और नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कस? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
प्रेमी युगल की कराई शादी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। हिंदू युवा वाहिनी देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता और नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन ने बुधवार को अंबेडकरनगर वार्ड निवासी प्रदीप और लता की शादी मंदिर में धूमधाम से कराई। मंदिर में नागा बाबा ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी संपन्न कराई। गौरतलब है कि लड़की पक्ष के विरोध के बाद लता घर छोड़कर प्रदीप के संग चली गई। इस दौरान लड़की के घरवालों की शिकायत पर पांच फरवरी को संत कबीरनगर पुलिस ने प्रदीप के घर दबिश दी। दोनों के नहीं मिलने पर पुलिस ने प्रदीप के घरवालों पर अपना गुस्सा उतारा। घटना को कवर कर रहे एक पत्रकार का पुलिस ने मोबाइल फोन तोड़ दिया था। इससे मुहल्लेवाले भड़क गए और पुलिस बैकफुट पर आ गई। इसके बाद हियुवा नेता सुभाष गुप्ता और एसओ रामाशीष यादव ने माहौल को शांत कराया था। हियुवा नेता सुभाष गुप्ता ने कहा कि दोनों बालिग हैं, इसलिए दोनों प्रेमी युगल की शादी धूमधाम से कराई गई है। इस दौरान सभासद संजीव जायसवाल, धर्मेंद्र अग्रहरि, विशुनदेव तिवारी, संजय कसौधन, राहुल चौरसिया, मनोज तिवारी, ज्ञानचंद कश्यप, कमलेश गुप्ता, दीपक, बिंदु देवी, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें