फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डुमरियागंज रोडवेज बस स्टेशन बनकर तैयार, यात्रियों को धूप-बारिश से मिलेगी राहत

Thu, 02 Apr 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज रोडवेज बस स्टेशन को अपडेट करते हुए माॅडल स्टेशन की तरह विकसित कर दिया गया है। परिवहन निगम ने इसका नवनिर्माण कराया है। इससे सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद हो गई है, वहीं धूप और बारिश से बचाने के लिए छाजन की व्यवस्था भी कर दी गई है। इससे अब यात्रियों को धूप से बचने में आसानी तो होगी ही, बरसात में उन्हें खुले आसमान तले भीगना भी नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम की ओर से डुमरियागंज में भी वर्षों पहले बस अड्डा बनवाया गया था। यहां से विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन होता है और बड़ी संख्या में लोग यहां से यात्रा करते हैं। लेकिन, समय से साथ स्टेशन बदहाल हो गया था। यहां बस खड़ी होने के अलावा यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं थी। परिसर में जहां गंदगी का अंबार लगा रहता था। वहीं, यात्रियों के लिए सिर छिपाने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। बारिश में जलभराव के चलते यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में अधिकांश यात्री विवश होकर रोडवेज बस के बजाय निजी बसों का सहारा लेते थे।
इसमें यात्रियों को अधिक किराया के साथ-साथ यात्रा में सुरक्षा की कोई गारंटी भी नहीं थी। शासन की ओर से रोडवेज स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने का काम शुरू हुआ था, जो अब पूरा हो गया है। परिसर से ही बसों का संचालन होने के लगा है। अब यहां पर आने वाले यात्रियों को बसा के लिए इंतजार करने में खुले आसमान में धूप का सामना नहीं करना पड़ेगा। नया बस अड्डा बन जाने लोग काफी खुश हैं।
विज्ञापन

डुमरियागंज नगर निवासी हेमंत मिश्र, जयप्रकाश सिंह, अभिनव अग्रहरि, परमात्मा गुप्ता आदि लोगों ने कहा नया बस अड्डा भवन बन जाने से और यात्री सुविधा मुहैया होने से यात्रियों को राहत मिल रही है। अब बस्ती, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली आदि प्रमुख शहरों में जाने के लिए खुले आसमान के नीचे कड़ी धूप में बसों की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

एआरएम सिद्धार्थनगर डिपो वीके गंगवार ने बताया कि काम लगभग पूरा हो गया था। अभी हैंडओवर होना शेष है, लेकिन परिसर से बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें