डुमरियागज में आयोजित प्रीमियर लीग मे मैन ऑफ द मैच व टीम के कप्तान को ट्राफी देते ब्लॉक प्रमुख प
-फर्स्ट चॉइस बैदोला की टीम ने एसके डुमरियागंज की टीम को 30 रनों से हराया
-मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के चलते इरशाद रिजवी मैन ऑफ द मैच चुने गए
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के मैदान चल रहे डुमरियागंज प्रीमियर लीग सीजन फर्स्ट का रोमांचक फाइनल मुकाबला मंगलवार को फर्स्ट चॉइस और एसके डुमरियागंज के बीच खेला गया। इसमें फर्स्ट चॉइस टीम ने जीत दर्ज कर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
टॉस जीतकर फर्स्ट चॉइस टीम के कप्तान अंकुर श्रीवास्तव ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 120 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसके डुमरियागंज की टीम संघर्ष करती नजर आई, लेकिन नियमित अंतराल पर गिरते विकेटों ने दबाव बढ़ाया और टीम 90 रनों पर ही सिमट गई। मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांच से भरा रहा।
फर्स्ट चॉइस के ऑलराउंडर खिलाडी इरशाद रिजवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज दोनों खिताब अपने नाम किए। समापन समारोह के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भनवापुर लवकुश ओझा ने विजेता टीम को ट्राॅफी और कप देकर सम्मानित किया।
इस दौरान नवाब, आसिफ सिद्दीकी, शमशेर, जहीर फारूकी, अभिषेक श्रीवास्तव, अहमद वहीद, आमिर आदि मौजूद रहे।