फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डुमरियागंज व उतरौला सीमा विवाद खत्म, निर्माण होगा शुरू

Sun, 17 Nov 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बलरामपुर जिले के उतरौला व सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील के असनहरा माफी व टंड़वा के बीच
विज्ञापन
भनवापुर। लंबे समय से चल रहे सिद्धार्थनगर के तहसील डुमरियागंज और बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील के बीच सीमांकन विवाद का रविवार को अंत हुआ। इस विवाद के कारण असनहरा से उतरौला मार्ग का निर्माण कार्य लंबे समय से रुका हुआ था। लेकिन अब जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर इस विवाद का समाधान कर लिया गया है और आज से सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के असनहरा माफी और बलरामपुर के उतरौला तहसील अंतर्गत टड़वा के बीच चल रहे सीमा विवाद ने दोनों क्षेत्रों के लोगों को काफी परेशान कर रखा था। इस विवाद के कारण दोनों क्षेत्रों के बीच संपर्क का अभाव था और विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे थे।
जिला प्रशासन ने इस समस्या का समाधान निकालने के लिए कई प्रयास किए। एसडीएम उतरौला अवधेश कुमार, तहसीलदार डुमरियागंज, पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई इम्तियाज अहमद ने ग्रामवासियों, ग्राम प्रधानों के साथ बैठकें की और विवाद का समाधान निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया। अंततः सभी पक्षों की सहमति से इस विवाद का निराकरण हो गया। ग्रामीण अब इस सड़क निर्माण कार्य के लिए तैयार हैं। तहसीलदार रवि कुमार यादव ने बताया कि सोमवार से सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इस सड़क के बन जाने से दोनों क्षेत्रों के लोगों को काफी फायदा होगा। उनका आवागमन आसान होगा और विकास कार्य भी गति पकड़ेंगे।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें