फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतरतीब खड़े वाहनों से डुमरियागंज में लगता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेतरतीब खड़े वाहनों से डुमरियागंज में लगता है जाम
विज्ञापन

मंदिर चौराहे से लेकर डाकघर तक सड़क की पटरियों पर खड़े रहते हैं वाहन
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज व बैदौला, बेवां चौराहे पर सड़क और उसकी पटरियों पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे हर दिन जाम लग रहा है और हादसे का भी डर बना रहता है। इस पर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डुमरियागंज स्थित मंदिर चौराहे से लेकर डाकघर तथा डुमरियागंज बढनी रोड पर एचडीएफसी बैंक के सामने और बैदौला-बांसी मार्ग पर टैंपो, जीप व प्राइवेट बस सहित अन्य वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है। इसके चलते लंबा जाम लगता है। इस वजह से लोग हर दिन जाम से लोग जूझते हैं। आए दिन डुमरियागंज व बैदौला में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। बैदौला के मोहम्मद शोएब, बसंत कुमार, अमित तथा डुमरियागंज के हनुमान प्रसाद, पप्पू, इंतजार हैदर, मंजर तथा बबलू आदि का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। लोग परेशान हो रहे हैं। कभी-कभी अधिकारी भी जाम में फंस जाते हैं, फिर भी इसके निदान के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के साथ ही वाहनों के अवैध पार्किंग स्थल को हटवाया जाएगा। लोगों ने इस संबंध में कई बार शिकायत भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें