फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश होने से छह डिग्री गिरा पारा... गर्मी से मिली राहत

Tue, 21 May 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

भोर में जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश
पूरे दिन लगी रही बादलों की आवाजाही, बाजारों में बढ़ा रौनक

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोटन क्षेत्र में बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। देर रात को तेज अंधड़ के साथ साथ रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे लोटन क्षेत्र के कुछ हिस्सों के खेत में पानी भी भर गया। जबकि शहर में पूरे दिन बादलों का आना जाना लगा रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
सोमवार को छह डिग्री तापमान गिरने से पारा 34 पर आ गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहाना होने से बाजारों में दिनभर लोगों की भीड़ देखने को मिली। वर्षा होने से किसानों को भी फायदा मिला। खेत में पानी लगने से किसान अपने खेतों में धान की नर्सरी डालने की तैयारी में जूट गए। जबकि अन्य खेतों में भी अब किसान ट्रैक्टर के सहारे उसकी जुताई करवा सकते है। शहर में पूरे दिन बादल आने जाने से सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। वही गर्मी से राहत मिलते ही पार्कों में भी भीड़ बढ़ गई। बाजारों में भी पूरे दिन चहल पहल बनी रही। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मौसम में आगे भी बदलाव हो सकता है। जबकि तेज धूप व गर्मी से लोगाें को राहत मिल सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.9 व न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन

-
मौसम सुहाना होने से लौटी रौनक

बारिश होने के साथ ही सोमवार को दिनभर मौसम सुहाना रहा। इससे हर तरफ रौनक देखने को मिली। गर्मी अधिक होने से भीषण गर्मी में दोपहर के बाद सड़क सुनसान हो जाती थी। मगर सोमवार को बाजारों में दिनभर आना जाना लगा रहा। इससे बाजारों में कई जगह जगह पर जाम भी लगते रहे। इसी के साथ बाजारों में पकौड़े, जलेबी की दुकानों व फास्ट फूड की रेहड़ियों पर लोगों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन


तापमान में आई गिरावट
बारिश होने से गर्मी से तापमान में गिरावट आई है। इससे गर्मी से भी राहत मिली है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री था। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री तक पहुंचा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले 48 घंटों में भी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें