फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नाली न होने से सड़क पर बह रहा घरों का गंदा पानी

Tue, 11 Nov 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। ब्लाॅक की ग्राम पंचायत महुआ में जल निकासी की सुविधा नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। यहां सड़क पर घरों का गंदा पानी बह रहा है। वहीं गंदगी का अंबार लगा होने से इससे निकलने वाली बदबू मुश्किल बढ़ा रही है। लोगों की शिकायतों के बावजूद भी नाली का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इस कारण यहां की आबादी इस अव्यवस्था के बाद भी इस रास्ते से गुजरने को मजबूर है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुआ की आबादी लगभग दो हजार है। यह आबादी यहां गंदगी के बीच रहने को मजबूर है। यहां जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से घरों का निकला गंदा पानी सड़कों पर बहता है। मजबूरी में लोग गंदे पानी से होकर आते-जाते हैं। घरों से निकलने वाले लोगों के कपड़ों में कीचड़ लग रहा है और कई बार बच्चे भी गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि शिकायत करें तो किस से करें कोई हमारी समस्या पर ध्यान देने वाला नहीं है। गांव के बीच से गुजरने वाले आरसीसी मार्ग पर घरों से निकला गंदा पानी बह रहा है। लगभग 20 घरों का गंदा पानी गांव के मुख्य मार्ग पर बहने से सड़क कीचड़ से सन जा रही है, जिससे मुसीबत बढ़ जा रही है। गांव के रमेश, घनश्याम, श्रीराम, कमलेश, दिनेश कुमार, उमेश, दयाशंकर, महेश आदि ने नाली के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन


वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही नाली का निर्माण कार्य की योजना बनाकर नाली का निर्माण का कार्य करवा दिया जाएगा।

- प्रदीप कुमार सिंह, एडीओ पंचायत, जोगिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें