सिद्धार्थनगर। जिले जिन कृषकों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रों को लेने के लिए अनुदान पर यंत्र क्रय करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को मंगलवार को किट दिए जाएंगे। 11 नवंबर मंगलवार को अपराह्न तीन बजे कलक्ट्रेट सभागार सिद्धार्थनगर में आयोजित होने वाले ई-लाॅटरी में उपस्थित हो। इससे कि ई-लाटरी की प्रक्रिया की जा सके। जो किसान भाई किसी कारण उक्त लाॅटरी में उपस्थित नहीं होंगे। उन्हें उपस्थित किसान भाइयों और समिति की ओर से किए गए ई-लाटरी चयन प्रक्रिया से सहमत माना जाएगा और उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। ऐसा मानकर प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। लक्ष्य के सापेक्ष बुकिंग किए गए कृषि यंत्रों की ई-लाटरी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डीएलएससी समिति के समक्ष ई-लाॅटरी के माध्यम से प्रारंभ की जाएगी। यह जानकारी उप निदेशक कृषि राजेश कुमार ने दी है। संवाद