फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में लामबंद हुए दवा विक्रेता

Tue, 19 May 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन बिक्री को ड्रग एक्ट का उल्लंघन बताते हुए रोक की मांग
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा विक्रेता समिति के सदस्य लामबंद हो गए हैं। रविवार देर रात डुमरियागंज में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग करते हुए आगामी बुधवार को तहसील क्षेत्र की सभी मेडिकल दुकानों को बंद रखने का आह्वान किया।
बैठक में दवा विक्रेता समिति डुमरियागंज के तहसील अध्यक्ष सत्येंद्र वीर सिंह भाटिया ने कहा कि सरकार बिना फार्मासिस्ट के लाइसेंस जारी नहीं कर रही है, जबकि दूसरी ओर ऑनलाइन दवा बिक्री को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने इसे ड्रग एक्ट का खुला उल्लंघन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्येंद्र वीर सिंह भाटिया ने बताया कि मांगों के समर्थन में आगामी बुधवार को तहसील क्षेत्र की सभी दवा दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। बैठक में श्री प्रकाश, फन्टू गुप्ता, राजाराम, मलिक अबुल कलाम, राकेश, सतगुरु समेत कई दवा विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें