फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुस्ती : चोरी का पर्दाफाश हुआ न रिवाॅल्वर ही हुआ बरामद

Tue, 19 May 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोमसरा गांव में 26 अप्रैल की रात हुई चोरी की वारदात के करीब 25 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। लाखों के सामान के साथ ही चोर लाइसेंसी रिवाॅल्वर और कारतूस भी लेकर चले गए हैं। इससे उसी हथियार से किसी वारदात को अंजाम देने की आशंका बढ़ गई है तो वहीं पीड़ित पक्ष के इस चोरी की वारदात से परेशान है।
जनपद में चोरी की घटनाओं में पहले भी लाइसेंसी हथियार चोरी के मामले में सामने आ चुके हैं। त्रिलोकपुर पुलिस चोरी की पूर्व की घटनाओं के आंकलन के साथ ही पड़ोसी जनपद में सक्रिय अपराधियों के बारे में जानकारी ले रही है, जिससे कड़ी से कड़ी को जोड़ा जा सके। हर माह चोरी की कोई न कोई वारदात हो ही जा रही है। दुकान, मकान और बाइक चोरी के मामले बढ़े हैं। इसमें कुछ मामलों का बीच-बीच में खुलासा भी हो जाता है।
विज्ञापन

इसी में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोमसरा गांव में 26 अप्रैल की रात दो घरों में चोरी की वारदात हुई थी। गांव निवासी वशिष्ठ पांडेय के घर से लाखों के आभूषण के साथ ही चोरी लाइसेंसी रिवाॅल्वर और कारतूस उठा ले गए थे। सामान की चोरी के साथ पुलिस के लिए असलहा बड़ी चुनौती है। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और हर कई एंगल से जांच करते हुए कड़ी से कड़ी को जोड़ने पर काम किया। इसके बाद पड़ोसी जनपद में चोरी की कुछ घटनाओं में लाइसेंसी असलहा चोरी वाली घटनाओं और उसमें पकड़े गए। आरोपियों के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। मौसम समय में उस केस में शामिल आरोपी कहां है और किसी प्रकार से घटना को अंजाम दिया था, इसके बारे में भी जानकारी ली है।
विज्ञापन

इसके साथ ही जनपद में इटवा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग वारदातों में लाइसेंसी पिस्टल चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों के बारे में भी पुलिस जानकारी ले रही है। चोरी का तरीका, बरामदगी और एंगल पर काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस स्थानीय स्तर पर भी काम कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ ठोस क्लू भी मिला है। ऐसे में घटना को दिशा मिली है, जिसे पुख्ता करने में पुलिस लगी है। इस प्रकार से चोरी की वारदात हुई है, इसमें बहुत सटीक मुखबिरी और किसी नजदीकी की ओर से जानकारी देने की आशंका भी जताई जा रही है।
इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर हरे कृष्णा उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कई बिंदुओं पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें