फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिनभर बूंदाबांदी के साथ चली सर्द हवाएं, फसलों के नुकसान से किसान चिंतित

Sun, 04 Oct 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में रिमझिम बारिश के दौरान छाते के सहारे बाजार निकले लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने बुधवार को अप्रैल माह में भी सितंबर की ठंड का एहसास करा दिया। मंगलवार देर रात से शुरू हुई बूंदाबांदी और सर्द हवाएं बुधवार दिनभर जारी रहीं।
बुधवार को धूप न निकलने और बूंदाबांदी से लोग सड़क पर निकलने से कतराते रहे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश के आसार से किसान खेत में पक चुकी गेहूं की फसल के नुकसान की आशंका से चिंतित रहे।
विज्ञापन

शहर में सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी से लोग घर से बाहर निकलने से कतराते दिखे, लेकिन बीच-बीच में बंद होने से लोगों ने अपने जरूरी काम निपटाए। इस बीच स्कूल जाने वाले बच्चे और कर्मचारी समेत अन्य लोग बूंदाबांदी से बचते हुए गंतव्य तक पहुंचने के लिए आवागमन करते दिखे।
खुनुवां क्षेत्र में बीती रात तेज हवा और हल्की बूंदा बांदी हुई। कहीं कोई फसल क्षतिग्रस्त नहीं हुई है। लोटन में हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। ज्यादातर गेहूं की फसल कट चुकी है। यहां गेहूं की फसल को नुकसान नहीं है। इटवा तहसील क्षेत्र में बुधवार को हुई बूंदाबांदी से कटाई बाधित हो गई है।
विज्ञापन

महदेवा बाजार क्षेत्र में बीती रात तेज हवा और हल्की बूंदा बांदी के कारण आम की फसल का काफी नुकसान हुआ है। गेंहू की फसल क्षतिग्रस्त नहीं हुई है।
चिल्हिया क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई, ज्यादातर गेहूं की फसल अभी तक नहीं कटी है। पकड़ी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। तेज बारिश होने पर खेत में फसल को किसानों का बड़ा नुकसान होगा। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में बुधवार को बूंदाबांदी से कटाई बाधित हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें