फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गंभीर मरीज को सड़क के किनारे लगा दी ड्रिप, बाद में किया रेफर

Sun, 10 Nov 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। चिकित्सकों की लापरवाही से मौत का सिलसिला जारी है। लगातार इलाज में गड़बड़ी करने के मामले सामने आ रहे हैं। इसके बाद भी लापरवाही जारी है। रविवार को इटवा कस्बे में एक निजी अस्पताल पर मरीज को बाहर ड्रिप लगे हुए देखा गया। जबकि, मरीज गंभीर था, ऐसा लोग बता रहे थे। बताया जा रहा है कि इसके बाद मरीज को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे में ऐसे ही एक मरीज को सड़क के फुटपाथ पर ही ड्रिप चढ़ाया जा रहा था। जबकि इस तरह खुलेआम ड्रिप लगाया जाना मरीज के लिए बहुत ही घातक बताया जा रहा है। रविवार को इटवा कस्बे के डुमरियागंज मार्ग पर नर्सिंग होम चला रहे एक चिकित्सक ने अस्पताल के बाहर पड़ी लकड़ी के तख्त पर ही ड्रिप लगा दिया था।
ऐसा तब था जब इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर चल रहे वाहनों की वजह से वहां की हवाओं में धूल के कण बहुतायत में थे। जो आसपास खड़े लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। जबकि, मरीज की हालत काफी गंभीर थी। लेकिन इसके बावजूद चिकित्सक कोई सावधानी बरतने से परहेज कर रहा था। सीएचसी इटवा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है। चिकित्सक को ऐसा नहीं करना चाहिए था।र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें