फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सफाई के अभाव में पटी नाली...दुकानों के सामने बह रहा गंदा पानी

Mon, 18 May 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। बांसी क्षेत्र के गोनहाताल पूर्वी चौराहा पर सड़क के बगल बनाई गई नाली जाम होने की वजह से दुकानों के सामने पानी फैल रहा है। पानी से उठने वाली दुर्गंध से दुकानदार से लेकर ग्राहक तक परेशान हैं।
विज्ञापन




बांसी-धानी मार्ग स्थित गोनहाताल चौराहा पर जलनिकासी की व्यवस्था के लिए पीडब्ल्यूडी विकी ओर से लगभग पांच साल पहले सड़क के दोनों तरफ नाली का निर्माण करवाया गया था लेकिन, नाली कूड़ा- करकट और मिट्टी से पट जाने से जाम हो गई है। नाली जाम होने की वजह से जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। जिससे दुकानों एवं मकानों से निकलने वाला पानी नाली के साथ सड़क की पटरियों पर फैल रहा है।
चौराहा निवासी सुरेंद्र सिंह, राम कुमार, चन्द्र प्रकाश, अमित दुबे, कैलाश नाथ, चंद्रपाल सिंह, शिवम, विकास, मनोज कुमार आदि ने कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की, लेकिन किसी जिम्मेदार ने इस पर ध्यान नहीं दिया है। यही नहीं, हल्की बारिश होने पर नालियों के चोक होने से पानी सड़क के बगल में इकठ्ठा होने लगता है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि प्रतिष्ठानों के आगे नाली में सड़न पैदा होने से उससे उठने वाली दुर्गंध की वजह से ग्राहकों की आवाजाही कम हो रही है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों ने बताया कि कई बार मजबूरन नाली की सफाई का काम खुद किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ बांसी कृतिका अवस्थी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं थी। जल्द ही नालियों की सफाई का करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें