फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जल निकासी ठप, विद्यालय परिसर बन गया तालाब

विज्ञापन
परशुराम नगर बिस्कोहर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिस्कोहर। बारिश में परशुराम नगर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की स्थिति खराब है। जल निकासी न होने से स्कूल परिसर तालाब बन गए हैं। स्कूल के परिसर में बारिश का पानी भरा है। इससे वहां गंदगी फैली है।
प्रधानाध्यापक उमाकांत गुप्ता ने बताया कि स्कूल परिसर में जलभराव की समस्या है। जब से स्कूल के पास सीसी सड़क का निर्माण हुआ है, तब से यह समस्या बनी है। क्योंकि नगर प्रशासन ने जल निकासी के लिए बिना नाली बनाए सड़क निर्माण करा दिया। जल निकासी का ध्यान नहीं रखा। अब निकासी न होने के कारण बारिश का पानी विद्यालय परिसर में जमा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में पानी जमा होने के कारण बच्चों को खेलने व मध्याह्न भोजन आदि में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों से कहा भी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ौ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें