फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नाला क्षतिग्रस्त, स्कूल जाने में परेशानी

Sun, 28 Jun 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के गेट के सामने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है नाला
विज्ञापन

भनवापुर। डुमरियागंज स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जाने वाले मुख्य मार्ग पर बना नाला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। ऐसे में कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं का स्कूल में पढ़ने जाना काफी मुश्किल होगा। स्कूल की छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावकों ने नाला निर्माण करवा कर रास्ता सुगम बनाए जाने की मांग की है।
डुमरियागंज स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के गेट के सामने नाल क्षतिग्रस्त होने के कारण हमेशा समस्या बनी हुई है। एक जुलाई से सभी स्कूल कॉलेज खुल जाएंगे। इसके बाद स्कूलों में पढ़ने के लिए छात्रों का आना-जाना प्रारंभ हो जाएगा लेकिन राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बन रही नई बिल्डिंग के निर्माण सामग्री लाने ले जाने के कारण मुख्य रास्ते पर बना नाला पूरी तरह से टूट गया है। इससे स्कूल में जाना काफी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रजनी पांडेय ने बताया कि कई बार नाला निर्माण करवाकर रास्ता सही करवाए जाने के लिए कहा गया है, मगर अभी तक रास्ता नहीं बनाया गया है। स्कूल खुलने में कुछ ही दिन बाकी हैं और मानसून भी आने वाला है। अगर बारिश हो गई तो एक अन्य रास्ता जिससे स्कूल में आया जा सकता है, वह भी पानी भरने से बंद हो जाएगा। स्कूल में आने के लिए मेन और रास्ते से प्रयास करने पर चोटिल हो जाने की भी प्रबल संभावना है। अभिभावक पवन, संतराम, राकेश, अनिल, हरिराम, लवकुश आदि ने भी स्कूल के रास्ते को बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में डुमरियागंज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सचिन चौधरी ने बताया कि स्कूल की बिल्डिंग बनाने वाले ठेकेदार की ओर से बिल्डिंग मटेरियल ले लें जाने की वजह से नाला टूटा है। नाला बनवाने के लिए जिम्मेदार ठेकेदार को बोला गया है। अगर जल्द ही लोग निर्माण शुरू नहीं करवाते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें