संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज खलीलाबाद में वाणिज्य की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. माला सिंह और भूगोल विभाग के डॉ. अमर सिंह गौतम को प्रदेश के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों के शोध कार्यों हेतु संचालित सीड डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद लखनऊ की विशेषज्ञ समिति की संस्तुति पर उनके लघु शोध परियोजना प्रस्ताव को राज्यपाल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है
डॉ. माला सिंह संतकबीरनगर की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के उद्देश्य से “पारंपरिक कारीगरों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं की भूमिका” विषय पर शोध कार्य करेंगी उनको इस शोध में विद्याभूषण, असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य विभाग सहयोग करेंगे। इस शोध के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों की स्थिति, उन्हें मिलने वाली सरकारी सहायता तथा योजनाओं के प्रभाव का अध्ययन किया जाएगा।
डॉ. अमर सिंह गौतम एवं डॉ. नेहा सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल “गोरखपुर में बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंट सखी पॉइंट्स का स्थानिक वितरण और अभिगम्यता ” विषय पर साथ मिलकर शोध करेंगे। डॉ. अमर सिंह, डॉ. माला सिंह एवं डॉ. नेहा सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश चंद्र मिश्र को दिया है। शिक्षकों, सहकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है।