सिद्धार्थनगर। जनपद में जन्मे वैज्ञानिक डॉ अभिनव मिश्र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ लुईविल में जीव विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किया गया है।
इसी के साथ उन्होंने अपनी स्वतंत्र शोध प्रयोगशाला मिश्रा लैब की भी औपचारिक शुरुआत की है, जहां कैंसर और प्रतिरक्षा तंत्र पर अत्याधुनिक शोध किया जाएगा। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और जनपद के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर से हुई। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर के एमजी पीजी कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की और फिर एम एस यूनिवर्सिटी, वडोदरा से बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी किया। संवाद
ऑ