Haridwar bus Indira Amma Restaurant Opening Chief Minister Harish Rawat.
- फोटो : amarujala
सिद्धार्थनगर। शासन की महत्वाकांक्षी योजना यूपी 100 का शुभारंभ सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पुलिस लाइन से किया। जिले में कुल 31 के सापेक्ष 15 चार पहिया वाहनों को रवाना किया गया। नेटवर्क से जुड़ने के साथ 26 दिसंबर से यूपी 100 काम शुरू करेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब पुलिस की तस्वीर बदेलगी। यह क्रांतिकारी योजना है।
विदेश से विशेषज्ञों की टीम बुलाकर योजना को मूर्त रूप दिया गया है। इससे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इस योजना के लागू होने से प्रदेश का चप्पे-चप्पे पर कंट्रोल रूम की निगाह रहेगी। टीम जब मौके पर पहुंचेगी तो घटनास्थल की पूरी वीडियोग्राफी होगी, जिससे निर्दोष को पूरा न्याय मिलेगा। एसपी राकेश शंकर ने कहा कि योजना अत्याधुनिक है। इसे लागू होने से पहले ही अन्य राज्य योजना को शुरू करने की पहल में जुट गए हैं। बताया कि वर्तमान में 58 रूट चार्ट बनाए गए हैं। रुटीन में वाहन इन्हीं पर चलेगी।
पुलिस का अपराध मुक्त अभियान अब जाकर शुरू हो रहा है। एएसपी अशोक कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन सीओ सदर अकमल खान ने किया। इस दौरान सीएमओ डॉ.राजेंद्र कपूर, बीएसए अरविंद कुमार पाठक, सीओ शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह, बांसी महिपाल पाठक, इटवा डीएन तिवारी, डुमरियागंज जटाशंकर राव, प्रभारी स्वाट टीम शिवाकांत मिश्रा, एसओ सदर शादाब खान, इटवा रणधीर कुमार मिश्रा, पीआरओ एसपी संजय पांडेय, पेशकार तौहीद आलम आदि मौजूद रहे।