फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विधायक की गाड़ी से बाइक से टक्कर, दो लोग- विधायक चोटिल

Mon, 07 Apr 2025 06:21 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

सपा विधायक सैय्यदा खातून सोमवार को जनपद मुख्यालय पर आयोजित सपा की बैठक में शामिल होने के लिए आ रही थीं। बांसी- बस्ती मार्ग पर स्थित जोगिया कोतवाली क्षेत्र के करौंदा मसिना के पास एक बाइक में उनकी गाड़ी ने टक्कर मार दी। साथ ही विधायक की गाड़ी भी क्षेतिग्रस्त हो गई। हादसा देखकर मौके पर लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
घायल विधायक सैय्यदा खातून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोगिया कोतवाली के करौंदा मसिना चौराहे के पास डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून की गाड़ी ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। साथ ही विधायक और उनका एक कार्यकर्ता भी घायल हो गया।

विज्ञापन



पीछे आ रहे अन्य कार्यकर्ताओं ने इलाज के लिए घायलों को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां सिर में चोट कारण विधायक लखनऊ इलाज के लिए चली गई। वहीं, एक कार्यकर्ता और दोनों बाइक सवार घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सपा विधायक सैय्यदा खातून सोमवार को जनपद मुख्यालय पर आयोजित सपा की बैठक में शामिल होने के लिए आ रही थीं। बांसी- बस्ती मार्ग पर स्थित जोगिया कोतवाली क्षेत्र के करौंदा मसिना के पास एक बाइक में उनकी गाड़ी ने टक्कर मार दी। साथ ही विधायक की गाड़ी भी क्षेतिग्रस्त हो गई।

हादसा देखकर मौके पर लोग पहुंच गए। साथ ही पीछे से सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव कार्यकर्ताओं के साथ आ रहे थे। सभी रुके और विधायक और गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज शुरू हुआ। बाइक सवार की पहचान अफजल खान निवासी जुड़ीकुईयां और शेर अली निवासी हडकौली थाना शोहरतगढ़ के रूप में हुई।

दाेनों का पैर टूट गया है। हालांकि उनका इलाज वहीं चल रहा है। जबकि विधायक सैय्यदा के पति डाॅ. जहीर अहमद मलिक ने बताया कि विधायक सिद्धार्थनगर सपा की बैठक में शामिल होने जा रही थीं। जोगिया के निकट करौंदा मसिना के निकट उनके वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।

वाहन में बैठी विधायक को सिर में गंभीर चोटें आई है, उनके साथ वाहन में बैठे कार्यकर्ता सौरभ पांडेय गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विधायक को उच्च उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है। इस संबंध कोतवाल जोगिया मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। घायलाें को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उनके साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे। अगर किसी तरफ से कोई शिकायत मिलती है तो मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें