फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टीका लगने के बाद बच्चे को बुखार आए तो परेशान न हों

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। बेंवा सीएचसी क्षेत्र के 33 सेंटरों पर बुधवार को बीएचएनडी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। आशा बहु व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण शिविर में सहयोग किया। 265 बच्चों तथा 85 गर्भवती महिलाओं का सफल टीकाकरण किया गया। इस दौरान अधीक्षक ने कहा कि टीका लगने के बाद बुखार आए तो परेशान न हों कुछ समय बाद बच्चा ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी क्षेत्र के कठौतिया आलम, लोहरौली, बढ़नी, परसा, तिलगड़िया, बेवां, वासाचक, चौराबंगवा चौंकानिया, जबजौवा सहित अन्य सेंटरों पर शिविर लगाया गया। गर्भवती और बच्चों को टीकाकरण के साथ महिलाओं के खून व अन्य जरूरी जांच की गई।
गर्भवती की गोद भराई के साथ टीबी की जांच भी की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बीसीपीएम वीरेन्द्र कुमार यादव यूनिसेफ के शोएब अख्तर के साथ आधा दर्जन सेंटरों का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें