भवानीगंज। मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना भवानीगंज में नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्ता की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई।
नायब तहसीलदार ने कहा कि कहीं भी नई परंपरा की शुरुआत न करें, जो पहले से चली आ रही है उसी का पालन किया जाए। ताजियादारों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती है कि त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनवाए जाने में सहयोग करें।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि ताजिया जमीन से 15 फुट से अधिक ऊंची नहीं होनी चाहिए। अराजक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। पीस कमेटी में ताजिया जुलूस के मार्गों, रास्ते में बिजली के तारों के बारे में जानकारी ली गई और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया। संवाद⢸