संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने रविवार को आशाओं की समीक्षा बैठक की। इसमें खराब कार्य करने वाली 60 आशाओं को लापरवाह बताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।
उन्होंने बताया कि आशाओं द्वारा आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सरकारी संस्थागत प्रसव, गर्भवती महिलाओं का शीघ्र पंजीकरण, प्रधानमंत्री सुरक्षित अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच व नियमित टीकाकरण आदि महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का अपने गांव में प्रचार-प्रसार करते हुए ग्राम वासियों को लाभान्वित नहीं किया जा रहा है। इस कारण से कहीं न कहीं अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है।
खराब कार्य करने वाली आशा बहू अफसाना, सुभावती, मीरा, नीलम, शीला, शिवकुमारी, राजेश्वरी, किरन, गुड़िया, अनीता, जूही, प्रभावती, खुशबू, सुशीला, गुड़िया आदि 60 को चेतावनी व स्पष्टीकरण पत्र जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्य में अपेक्षित सुधार न होने की स्थिति में प्रोत्साहन राशि बाधित करते हुए आशा पद से निष्कासन की भी प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
बीओसी सुषमा द्विवेदी ने आशा बहुओं को ई-कवच पोर्टल से आभा कार्ड, ग्राम सर्वे तथा अंतिम मासिक तिथि अपडेट व नवजात शिशु देखभाल करने के लिए प्रशिक्षित किया।ा