फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चलतीं पर्याप्त बसें, यात्री हैं बेबस

Sun, 10 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बांसी बस स्टेशन से पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन न होने के कारण सिद्धार्थनगर व मंडल मुख्यालय बस्ती तक आने-जाने वाले यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बसों के समय पर न मिलने से यात्रियों में भारी रोष  है। 
विज्ञापन

 बांसी बस स्टेशन इस जनपद का सबसे महत्वपूर्ण बस स्टेशन है। जहां से जिले की तीन चौथाई आबादी इस बस स्टेशन पर बसों की प्रतीक्षा करती है, लेकिन सिद्धार्थनगर डिपो की लापरवाही से बस स्टेशन से यात्रियों के सापेक्ष बसों की संख्या नहीं बढ़ायी जा रही है। जिससे प्रतिदिन जिला मुख्यालय व मंडल मुख्यालय तक आने जाने वाले यात्रियों को घोर संकट का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम चार बजे से रात्रि 8 बजे तक बांसी से जिला मुख्यालय तक जाने के लिए कोई बस की व्यवस्था नहीं है। जिले के डुमरियागंज, इटवा, खेसरहा, सकारपार आदि क्षेत्रों से लोग बांसी तक तो पहुंच जाते हैं, पर बांसी बस स्टेशन पर बसों के न मिलने से यात्रियों को समय से अपने गंतव्य तक पहुंचने और पुन: वापस घर लौटने में  दिक्कत झेलनी पडं रही है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की इस उदासीनता से न केवल यात्रियों का मोह, रोडवेज से भंग होता जा रहा है बल्कि इस लचर व्यवस्था से रोडवेज को भी बड़ा नुकसान हो रहा है।  जिस पर फिलहाल जिम्मेदारों की कोई नजर नही है। बस के इंतजार से उबने के बाद यात्री बस स्टेशन प्रभारी से झगड़ते भी देखे जाते हैं। बांसी नगर के अशोक त्रिपाठी ने इस संबंध में एआरएम सिद्धार्थनगर से बांसी बस स्टेशन से जिला और मंडल मुख्यालय तक के लिए पर्याप्त बसें चलाने की मांग की है।
साथ ही साथ बांसी और सिद्धार्थनगर के बीच सिटी बस सेवा चलाए जाने की आवश्यकता बताई है। इस संबंध में बांसी रोडवेज प्रभारी दयाराम साहनी का कहना है कि बांसी बस स्टेशन पर यात्रियों के लोड के बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है तथा बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें