सुभाष नगर वार्ड में मंगलवार सुबह एक पशु का कटा हुआ सिर मिला। स्थानीय निवासियों के अनुसार, वह सिर एक कुत्ता मुंह में दबाकर ले आया था। वार्ड सभासद विभूति अग्रहरि की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व पशु विभाग की टीम ने सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बताया जा रहा है कि सिर 10 से 12 दिन पहले पैदा हुए पशु का है, जिसकी मृत्यु लगभग 72 घंटे पहले हुई है।
सूचना पर एसडीएम सदर डॉ. ललित मिश्रा व सीओ अरुणकांत सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस इसे लेकर विभिन्न विंदुओं पर जांच कर रही है। नगर से सटे रेलवे ट्रैक पर भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी ट्रेन के चपेट में आने से पशु का सिर अलग हुआ हो और कुत्ता वहां से ले आया हो। सदर विधायक श्यामधनी राही, हियुवा के जिला संयोजक प्रेम नारायन दुबे ने भी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। संवाद