फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों से वूसली करता नकली दरोगा गिरफ्तार

Wed, 09 Dec 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में बढ़ती तस्करी का लाभ उठाने से शरारती तत्व भी पीछे नहीं है। बुधवार को पुलिस ने फर्जी दरोगा को गिरफ्तार  किया।  कस्बा निवासी यह युवक दरोगा बनकर तस्करों से पैसे ऐंठता था। उसके पास से फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुआ है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बार्डर क्षेत्र में लगातार डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस की तस्करी बढ़ रही है। इसमें पुलिस की मिलीभगत के भी आरोप लग रहे हैं। बुधवार को बढ़नी चौकी पुलिस की टीम इसकी छानबीन कर रही थी।

 इस बीच कस्बे के मालगोदाम तिराहे पर युवक दरोगा बनकर तस्करों से रुपये ऐंठता पाया गया। राज तब खुला, जब तस्करों ने उसे रुपये देने से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर लगी भीड़ में पहुंची पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से फर्जी पहचान पत्र भी मिला। उसे हिरासत में लेकर पुलिस चौकी ले गई। पूछताछ में उसने अपना नाम भोला बताया। पुलिस ने दोनों तस्करों को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें