इटवा क्षेत्र के ग्राम पिपरी बुजुर्ग में मरीजों का परीक्षण करते डॉ. अजीत त्रिपाठी। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
स्वास्थ्य शिविर में 121 लोगों की हुई जांच
इटवा। विकास क्षेत्र के ग्राम पिपरी बुजुर्ग में शुक्रवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों को नुक्कड़ नाटक के जरिए रोगों से बचाव की जानकारी दी गई। कलाकारों ने एचआईवी के कारणों व उससे बचाव की जानकारी विस्तार से बताई। शिविर में 121 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया।
सुरेश मिश्रा ने टीबी रोग से बचाव के बारे में बताया। कहा कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। लगातार खांसी आने पर बलगम की जांच अवश्य कराएं। कोई भी लक्षण मिलने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लें। सभी अस्पतालों में टीबी के इलाज के लिए मुफ्त दवाएं उपलब्ध हैं। इस दौरान डॉ. अजीत त्रिपाठी, अमित मिश्रा, जितेंद्र त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्रा, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।