फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डाॅक्टर-स्टाफ तैनात पर अस्पताल भवन अधूरा... मरीज परेशान

विज्ञापन
बांसी में निर्माणाधीन उच्चीकृत अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। कस्बे में 50 बेड के उच्चीकृत बंसतपुर अस्पताल संचालन के लिए विभाग ने 11 चिकित्सक और फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन सहित कुल 17 कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। भवन का निर्माण कार्य अधूरा होने से अस्पताल में मरीजों का सही ढंग से इलाज नहीं हो पा रहा है। इसके कारण क्षेत्रीय लोगों के लिए उच्चीकृत अस्पताल बेमतलब साबित हो रहा है।
अस्पताल भवन का निर्माण वर्ष-2020 में शुरू हुआ था। निर्माण कार्य दो वर्ष में पूर्ण होना था। कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण तीन वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी भवन का निर्माण अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन निर्माण कार्य अधूरा होने से नवनियुक्त चिकित्सकों के बैठने की व्यवस्था नहीं हो पाई है। ऑपरेशन थियेटर नहीं बना है, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड का कमरा भी नहीं बना है, खून आदि की जांच के लिए लैब की व्यवस्था अभी नहीं है। अस्थायी रूप से लैब का संचालन हो रहा है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें