सिद्धार्थनगर जिले में पथरा थाना क्षेत्र के बरगवां पड़आइन गांव में के पास बाग में एक निजी चिकित्सक की हत्या करके शव को फंदे से लटका दिया गया। जहां वह प्रैक्टिस करता था, वहां से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर यह घटना हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और हत्या के कारण को जानने में जुटी है।
पथरा थाना क्षेत्र के बरगवां पड़आइन गांव के पूरब बाग में खजुरिया निवासी अनिल चौबे ( 32) की लाश पेड़ से लटकती मिली। अनिल चौबे अपने गांव से चार किलोमीटर दूरी पर जमुनी चौराहे पर अपना निजी क्लीनिक चलाते थे।
इसे भी पढ़ें: जूनियर डॉक्टरों ने मरीज को कमरे में बंद कर लात, जूतों से पीटा, पत्नी को दिया धक्का
वह बृहस्पतिवार को देर शाम तक जब घर नहीं लौटे तो परिजन मोबाइल से संपर्क करने लगे तो बंद बता रहा था। काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिले। सुबह खून से लतफथ उनकी लाश पेड़ से लटकती मिली।