फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे देर से पहुंचे डॉक्टर, लौट गए 22 कुपोषित बच्चे

विज्ञापन
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य की जानकारी देते चिकित्? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
दो घंटे देर से पहुंचे डॉक्टर, लौट गए 22 कुपोषित बच्चे
विज्ञापन

बिस्कोहर। बाल विकास परियोजना भनवापुर की ओर से शनिवार को न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर में अतिकुपोषित स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर करीब दो घंटे देर से पहुंचे। इस कारण महिलाएं 22 कुपोषित बच्चों को बिना जांच के ही वापस लेकर चली गईं। सुपरवाइजर की शिकायत के बाद डॉक्टर पहुंचे तो कुपोषित बच्चों की जांच हुई।
शिविर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह नौ बजे बिस्कोहर, सिकौथा, हरिबंधनपुर, फूलपुर राजा, चुड़िहार, बस्ती बरगदवा, मुड़िला मिश्र, बुड्ढी खास, पोखर भिटवा सहित 48 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के बच्चों, किशोरियों व गर्भवती महिलाओं को लेकर पहुंचीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा, नीलम, सुनीता, पूनम, भानुमती, दुर्गावती, नीतू गौतम, गीता चौधरी, बृजमती, ममता, ज्ञान कुमारी, कविता आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन

समय से नहीं पहुंचे डॉक्टर, 22 बच्चे बिना इलाज वापस लौटे
शिविर में केवल एएनएम शारदा देवी व फार्मासिस्ट विनोद कुमार चौधरी मौजूद थे और डॉ. एससी शर्मा मौजूद नहीं थे। साढ़े दस बजे के करीब आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मंजू वर्मा पहुंची तो उन्होंने अधिकारियों से बात की। साढ़े 11 बजे भनवापुर सिरसिया से डॉ. राहुल कुमार पहुंचे। तब तक शिविर से करीब 22 बच्चे और दो गर्भवती वापस जा चुके थे। सुपरवाइजर मंजू वर्मा ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर पूर्व निर्धारित था उसके बाद भी समय से अस्पताल पर तैनात डॉक्टर मौजूद नहीं थे। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक भनवापुर सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा को फोन किया तो उनका फोन बंद था। उसके बाद सीडीपीओ को फोन किया। साढ़े 11 बजे एक डॉक्टर पहुंचे। उससे पूर्व 22 बच्चे व दो गर्भवती जा चुके थे। इस मामले में सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि शिविर में हुई लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम श्रीवास्तव, सुनीता गुप्ता, आराधना, रानू आदि ने बताया कि सुबह नौ बजे शिविर का आयोजन किया गया। वहां से बच्चों व गर्भवती महिलाओं को लाया गया। लेकिन, समय पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे, इसलिए क्षेत्र के कुछ बच्चे व गर्भवती बिना जांच कराए चले गए।
शिविर में नहीं थी सुविधा
लाभार्थी अनीता, फूलमती, किताबुन्ननिशा, रेशमा, सलीमुन निशा, पूनम, रेशमी, पूजा व नंदनी ने बताया कि हम लोग अपने बच्चों को लेकर सुबह ही अस्पताल में लगे शिविर में आ गए थे। कहा कि इस अस्पताल में न पीने के लिए पानी की सुविधा है और न ही पर्याप्त दवाएं।
विज्ञापन

बांटी गई दवाइयां
देर से शुरू हुए शिविर में डॉ. राहुल कुमार व एएनएम शारदा देवी ने 90 कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों, 20 गर्भवती व 15 किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मल्टी विटामिन, कैल्शियम, आयरन आदि दवाएं बांटीं गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें