फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में न करें कुर्बानी : सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले में न करें कुर्बानी : सीओ
विज्ञापन

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना परिसर में बकरीद के मद्देनजर मंगलवार शाम चार बजे शांति समिति की बैठक सीओ डुमरियागंज की अध्यक्षता में हुई। इसमें बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने की अपील की गई। सीओ ने कहा कि बकरीद के मौके पर खुले में कुर्बानी न करें।
सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अफवाह से दूर रहें। सोशल मीडिया के जरिए आने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें। बकरीद के दिन कुर्बानी के बाद जमा होने बाले खून को एक जगह गड्ढा कर डाल दें। कहीं भी ज्यादा भीड़ नहीं लगाना है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटने पर उसकी सूचना तुरंत त्रिलोकपुर पुलिस को देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा ने कहा कि पुलिस संवेदनशील जगहों पर मौजूद रहेगी। इस दौरान क्षेत्र से आए हुए लोगों ने भी अपनी बात रखी। इस मौके पर प्रभारी चौकी अनिल कुमार, चौकी प्रभारी बिजोरा विश्व मोहन राय, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय, शिवदास गौतम, हेड कांस्टेबल यशवंत कुमार, विजेंद्र कुमार, सज्जाद अंसारी, बिजली निगम के जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता, सुधीर कुमार तिवारी, शिव कुमार गिरि, मौलाना हमीदुल्लाह, इकबाल खान, सुलतान अहमद, जंगी चौधरी, अमरनाथ मिश्र, विनोद कुमार यादव, प्रमोद कुमार गिरि, शकील रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें