फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवर्तमान प्रधानों के दबाव में गांवों में न करवाएं विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
‘दबाव में कोई विकास कार्य न कराएं सचिव’
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में स्थानीय व भनवापुर ब्लॉक के कमियों के साथ विधायक ने की बैठक
कहा, कैंप लगाकर निराश्रित महिला, दिव्यांग, वृद्ध व राशन कार्ड की समस्या दूर कराएं
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। प्रधानों का ग्राम पंचायतों से अधिकार समाप्त होने के बाद भी विकास कार्यों में हो रहे हस्तक्षेप को बंद करवाने के लिए शुक्रवार को विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने डुमरियागंज और भनवापुर ब्लॉक के कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी के दबाव में आकर सचिव कोई विकास कार्य न कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने बीडीओ से कहा कि गांवों में कैंप लगाकर निराश्रित महिला, दिव्यांग, वृद्धा व राशन कार्ड संबंधी समस्या का निराकरण कराएं। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गांवों में होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी ग्राम पंचायतों में निवर्तमान या किसी अन्य के दबाव में आकर ग्राम पंचायत सचिव कोई काम न करवाएं। उन्होंने दोनों ब्लॉकों के बीडीओ से कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर सरकारी योजना निराश्रित महिला, दिव्यांग वृद्धा पेंशन के पात्रों का चयन कर उन्हें योजना का लाभ दिलाएं। राशन कार्ड में भी व्याप्त त्रुटियों को दूर करें। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई दबाव बनाता है या किसी कर्मचारी से कोई अभद्रता करता है तो उसके खिलाफ तत्काल थाने में तहरीर दें। सरकारी सभी योजनाओं का लाभ गांवों में हर एक पात्रों को दिलाने का काम करें। इस अवसर पर बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि, एडीओ पंचायत बृजेश गुप्ता, हरिशंकर सिंह, शिवअजोर शर्मा, राहुल सिंह, अभिषेक सिंह, अमित तिवारी, अभिषेक तिवारी, शिव लोचन पाठक, दुर्गेश सिंह, अंकित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें