फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा में अहम साबित होगी महिला हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी ने किया महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन
विज्ञापन

डेस्क को महिलाओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया
सदर थाना का किया वार्षिक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आईजी बस्ती अनिल कुमार राय ने शुक्रवार को सदर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। थाने में बनी महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। कहा कि यह महिलाओं की सुरक्षा में अहम कड़ी साबित होगी। हेल्प डेस्क के बन जाने से महिलाओं को अपनी बात रखने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

आईजी के थाने पर पहुंचने पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी के साथ कोतवाली के सीसीटीएनएस, थाना भवन, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय, थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे, महिला हेल्पडेस्क व कोविड हेल्पडेस्क, महिला एवं पुरुष हवालात आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि महिला हेल्पडेस्क महिलाओं की सुरक्षा में अहम साबित होगी। यहां पर महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी, जिसे वह अपनी बात बता सकेंगी। उन्होंने थाने में रखे गए एक-47 राइफल्स को देखा और निशाना भी लिया। कोतवाल राधेश्याम राय को समय-समय पर असलहों की सफाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाने के टॉप-10 अपराधियों की सूची देखी। अपराधियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसी क्रम में थाने में तैनात ग्राम प्रहरियों को कंबल और टार्च वितरण किया। इस दौरान एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव, एसओ राधेश्याम राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें