फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को भी न छोड़ें मुख्यालय

Mon, 03 Apr 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में हुई बैठक में डीएम ने दिए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास भवन सभागार में सोमवार को समीक्षा बैठक में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने सभी अफसरों को बिना पूर्व सूचना के मुख्यालय न छोडने की हिदायत दी है। इसमें छुट्टी का दिन भी शामिल है। कई जिलों का कार्य देख रहे अफसरों को हर जगह के लिए रोस्टर तय कर इसकी सूचना चस्पा करने को कहा। निर्देश दिया कि अगर किसी भी अफसर ने निर्देशों की अवहेलना की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों पर गंभीरता से ध्यान देने की हिदायत देते हुए डीएम ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों को 10 अप्रैल तक पेंशन पत्रावली पूरी हो जानी चाहिए।
विज्ञापन

दिव्यांगों का सर्वे कर उन्हें उपकरण से लाभान्वित किया जाए। सभी ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। पीडब्लूडी को निर्देश दिया कि सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के दौरान गुणवत्ता का पूरा ध्यान दें। किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। बीडीओ को हैंडपंपों की मरम्मत सुनिश्चित कराने को कहा तो डीएसओ को निर्देश दिया कि सभी कोटेदारों को समय से राशन दिया जाए, जिससे लाभार्थियों तक पहुंच सके। रजिस्टर का नियमित सत्यापन करें। राशन माफियाओं पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगना चाहिए। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. राजेंद्र कपूर, डीएफओ वीके मिश्र, सीबीओ डॉ. फणीश सिंह, डीडी कृषि डॉ. राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, डीडीओ सुदामा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें