फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से गिनती न लिखने पर छात्र की पिटाई

Sat, 24 Sep 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पिटाई से घायल आलोक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तेजी से गिनती न लिखना शिक्षिका को इतना नागवार गुजरा कि उसने कक्षा-4 के छात्र की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से जख्मी बालक की हालत देखकर मां शिकायत लेकर स्कूल पहुंची तो शिक्षिका ने उसे भी भला-बुरा कहा और बच्चे का स्कूल से नाम काट दिया। मामला सदर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जवाहरनगर (पुरानी नौगढ़) का है। पीड़ित ने विभागीय अफसरों के साथ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, बीएसए ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

पुरानी नौगढ़ निवासी राजकुमार का पुत्र आलोक (9) नौगढ़ बीआरसी परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय जवाहर नगर में कक्षा-4 का छात्र है। राजकुमार की पत्नी संजू के मुताबिक शुक्रवार को आलोक स्कूल गया था। वहां शिक्षिका नीलम ब्लैक बोर्ड पर गणित पढ़ा रही थीं। धीमी गति से गिनती लिखने के कारण शिक्षिका अचानक गुस्से में आ गई और आलोक की कॉपी छीनकर फेंक दिया। डंडे व थप्पड़ से बुरी तरह पीटा। रोते-बिलखते आलोक घर पहुंचा और मामले की जानकारी घरवालों को दी।
शिकायत लेकर जब उसकी मां स्कूल पहुंचीं तो शिक्षिका ने उनके साथ भी बदतमीजी की और बच्चे का नाम रजिस्टर से काटते हुए भगा दिया। चेतावनी दी कि अब दोबारा स्कूल मत आना। संजू ने इसकी शिकायत सदर थाने में की है। एसओ शिवाकांत मिश्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, खंड शिक्षा अधिकारी रामसुएश वर्मा का कहना था कि शिक्षिका ने अपनी गलती मानी है। उसने खेद भी प्रकट किया है। फिलहाल इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है। वहीं बीएसए अरविंद कुमार पाठक ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि अभी उन तक घटना की सूचना नहीं आई है। बीईओ से मामले की जानकारी लेकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें