फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज की करें प्राकृतिक खेती : डॉ. एसके

Thu, 27 Jul 2023 10:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को किसान गोष्ठी सा आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों में मोटा अनाज कोदो व मडुवा बीज का मिनी किट वितरण किया गया। लोगों को इससे होने वाले फायदे के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एसके मिश्रा ने कहा बेहतर स्वास्थ के लिए प्राकृतिक खेती जरूरी है। डाॅ. एसएन सिंह ने किसानों को खरीफ के फसल के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि मोटे अनाज की खेती के लिए सरकार किसानों को जागरूक कर रही है। वर्तमान समय में स्वास्थ्य के लिए उपयोगी कुछ फसलों को किसानों ने उगाना बंद कर दिया है जो भविष्य के लिए खतरे की घंटी है। एडीओ एजी सुजीत कुमार यादव ने किसानों को फसल बीमा योजना के बारे में बताया कि अपने फसल का बीमा 31 अगस्त तक अवश्य करा लें। अवर अभियंता लघु सिंचाई लक्ष्मी चंद्र ने बोरिंग व पंपिंग सेट पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि भनवापुर लवकुश ओझा ने किसानों के लिए चलाए जा रहे सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान बीडीओ संजय कुमार, महेश कुमार, रविशंकर पांडेय, असलम अंसारी, राम सागर, श्याम बहादुर यादव, धीरेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें