फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम साहब! डीजे का शोर बढ़ा रहा धड़कन, बीमार हो रहे लोग

Tue, 19 Nov 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीजे का शोर सुनकर बीमार हुए लोगों का सब्र अब जवाब दे रहा है। वर्तमान समय में शादियों में तेज आवाज से बजने वाले धुन से हर कोई परेशान हैं। शहर के प्रमुख चौराहे और मैरिज हाल के पास रहने वाले लोग बीमार हो गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे शोर से बीमार हुए लोग लामबंद भी हो रहे हैं। शहर के साड़ी तिराहे के पास रहने वाले कुछ लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा है कि डीजे के शोर से वे बीमार हो गए हैं। गंभीर बात है कि उन्होंने पत्र के साथ इलाज का विवरण भी भेजा है।
मधुकरपुर के लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नियम विरुद्ध डीजे को बंद कराया जाए। उन्होंने एक होटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। आवेदन में मोहन मुरारी ने कहा है कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण सर में चोट लगने से कान के पर्दा में दर्द रहता है, जबकि वह उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह रोग से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

उनका कमर के नीचे का हिस्सा काम नहीं करता है और चलने फिरने में असमर्थ है इसलिए डीजे बजता है तो कहीं दूर भी नहीं जा पाते हैं।
मोहल्ले के लोगों की शिकायत है कि रात 2 बजे तक डीजे साउंड फुल आवाज में बजाया जा रहा है। जिससे बीमार लोगों को ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है। सरदर्द, घबराहट बेचैनी से नींद नहीं आती है। इससे कई बार हाई बीपी सहित कई परेशानी से हास्पिटल में जाना पड़ता है। लोगों ने बताया कि बढ़ते हुए शहरीकरण के कारण शोर की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है।
ध्वनि तरंगों की तीव्रता भी इतनी अधिक होती है, कि जाम में फंसे लोगों को कान थोड़ी देर के लिए सुनाई देना बंद कर देता है। दिनोंदिन बढ़ता जा रहा ध्वनि प्रदूषण मनुष्य के भीतर न केवल चिड़चिड़ापन पैदा कर रहा है बल्कि उनमें हाइपरटेंशन, हृदय रोग, श्रवण शक्ति का हृास आदि रोग भी उत्पन्न हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें