फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेन कट और रैट होल को तत्काल भरा जाए : डीएम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ के संबध में तैयारी बैठक करते डीएम संजीव रंजन । विज्ञप्ति - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
रेन कट और रैट होल को तत्काल भरा जाए : डीएम
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ बचाव कार्य के संबंध में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बाढ़ से संबधित तैयारियां पूर्ण कर ली जाए, अति संवेदनशील बंधो का निरीक्षण कर रेन कट, रैट होल, गैप आदि समय से भर लें। बाढ़ बचाव संबंधी कोई भी कार्य किसी भी दशा में अवशेष नहीं रहना चाहिए। ये बातें डीएम संजीव रंजन ने कहीं। वह कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ बचाव के तैयारी के संबंध में सिंचाई निर्माण खंड तथा ड्रेनेज खंड के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एडीएम उमाशंकर को निर्देश दिया कि जनपद में पिछले साल बाढ़ में मैरूंड हुए गांवों की सूची तैयार कर लें। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में हैंडपंपों का उच्चीकरण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों के एसडीएम को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में भ्रमण कर तटबंध का निरीक्षण कर लें तथा नाव की मरम्मत भी करा लें। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि खाद्यान्न तथा भूसा चारा का टेंडर समय से करवा लें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ उत्कर्ष श्रीवास्तव, नौगढ़ विकास कश्यप, डुमरियागंज प्रदीप कुमार, बांसी प्रमोद कुमार, इटवा अभिषेक पाठक, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें