केंद्रीय विद्यालय में प्रबंधन समिति की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को अध्यक्ष (डीएम) डॉ. राजा गणपति आर एवं सीडीओ जयेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। प्राचार्य नीरज कुमार शुक्ल की उपस्थिति में विद्यालय के स्काउट एंड गाइड की कलर पार्टी एवं विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति से अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत किया गया।
प्राचार्य नीरज कुमार शुक्ल ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें शैक्षणिक उपलब्धियों एवं पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय में हुए कार्यों पर पीपीटी के माध्यम से प्रकाश डाला गया। इसके बाद पीएम श्री योजना के तहत प्रस्तावित लक्ष्यों की भी चर्चा हुई। बैठक में जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर द्वारा विद्यालय में हर कैरियर काउंसिलिंग आयोजित कराने पर जोर दिया गया। बैठक संपन्न होने के बाद अध्यक्ष एवं सदस्यों ने विद्यालय के विभिन्न कक्षों/विभागों जैसे ट्वाय लाइब्रेरी आदि का दौरा किया तथा विद्यालय के फिजिक्स लैब में विद्यार्थिओं द्वारा दर्शाए गए प्रैक्टिकल प्रस्तुति की सराहना की गई।