फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कटान स्थलों का दौरा किया

Mon, 04 Jul 2016 10:28 PM IST
सिद्धार्थनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इमिलिया गांव में केजी बांध का निरीक्षण करते डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने सोमवार को  केजी बांध सोहांस नदी से होते हुए इमलिहा से कटहा बांध का निरीक्षण किया। इमलिहा के पास ड्रेनेज खण्ड विभाग द्वारा बाढ़ राहत चौकी में रखी बोरियों को देखा और  अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खण्ड को निर्देश दिया कि नदियों का जल स्तर बढने से पहले समस्त तैयारियां पूर्ण कर लें।
विज्ञापन


जो भी संवेदनशील स्थल हैं वहां पर पर्याप्त मात्रा में पत्थर, बोल्डर और कंकरीट भरी बोरियां उपलब्ध रहे। जिससे नदियों का जल स्तर बढने पर उसे उपयोग में जाया जा सके।

 कटहा कटान स्थल का निरीक्षण करते समय डीएम ने कहा कि यहां पर बाढ़ के समय पानी का दबाव अत्यधिक रहेगा इसलिए यहं पर और भी जो आवश्यकता की सामग्री महसूस होती है उसे भी स्टोर कर लिया जाए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खण्ड वीपी सिंह को शासन स्तर से जो भी धन की आवश्यकता हो उसके लिए शासन को  पत्र प्रेषित किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान सहायक अभियंता ड्रेनेज खण्ड, अवर अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड, थानाध्यक्ष उसका बाजार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें