गुणवत्तापूर्ण पौधों की उपलब्धता और देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने पौधरोपण अभियान की तैयारियों के तहत वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नर्सरी में उपलब्ध पौधों की गुणवत्ता, संख्या और रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी पौधरोपण अभियान के लिए पर्याप्त संख्या में गुणवत्तापूर्ण पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए पौधरोपण आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान पौधों की सिंचाई, देखभाल और संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता के आधार पर तैयार करने को कहा गया, ताकि जिले में विविधता के साथ पौधा लगाया जा सके।
इस दौरान जिलाधिकारी ने पौधरोपण भी किया। मौके पर डीएफओ नीला एम, उपवनाधिकारी बीना तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।