फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टीकाकरण केंद्र पर बीसीपीएम ने बताया टीकाकरण का महत्व

Sun, 03 May 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवा सीएचसी क्षेत्र में वीएचएसएनडी सत्र आयोजित, गर्भवतियों व बच्चों का टीकाकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। बेवा सीएचसी क्षेत्र में शनिवार को वीएचएसएनडी के तहत नियमित टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएचसी के बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्भवतियों और दो वर्ष से कम आयु के बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए टीम को इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

ग्राम चौरा बनगवा में आयोजित सत्र के दौरान एएनएम प्रीति मिश्रा ने गर्भवतियों और बच्चों का टीकाकरण किया। इस अवसर पर एएनएम प्रीति मिश्रा, आशा कार्यकर्ता चंद्रवती और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नुसरत जहां के सहयोग से गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें गर्भवतियों की पारंपरिक रस्म पूरी की गई।
इसके अलावा, केंद्र पर ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के लोगों को 12 गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराने के महत्व के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि नियमित टीकाकरण से बच्चों और माताओं को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है, इसलिए सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर टीके जरूर लगवाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें