सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने रविवार को तहसील नौगढ़ अंतर्गत ग्राम डुमरिया तप्पा थरौली का निरीक्षण किया। इस दौरान आईजीआरएस में दर्ज शिकायत के निस्तारण के क्रम में चकमार्ग की पैमाइश कर उसे चिह्नित कराया गया।
ग्राम डुमरिया तप्पा थरौली निवासी शिवप्रकाश पुत्र प्रेमनाथ की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र और आईजीआरएस के संबंध में जिलाधिकारी की मौजूदगी में चकमार्ग की पैमाइश की गई।
राजस्व टीम ने मौके पर चकमार्ग का सीमांकन कर उसे चिह्नित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि चिह्नित चकमार्ग पर मिट्टी पटान का कार्य शुरू कराया जाए। संवाद