सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजागणपति आर. ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के पटल सहायक से प्रगति की जानकारी प्राप्त की, जिसमें गर्भवती महिलाओं को प्रसव के बाद दी जाने वाली सहायता धनराशि के लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तीन दिनों के अंदर पोर्टल पर फीडिंग करके लाभार्थियों को धनराशि भेजने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके शर्मा को शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत लाभार्थियों को उनके बैंक खाते में धनराशि भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालय में एएनएम अधिष्ठान का कार्य देख रहे राजेश कुमार से सभी एएनएम की सेवा पुस्तिका व अभिलेख को प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मंगवाकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से परीक्षण कराने का निर्देश दिया। साथ ही कनिष्ठ सहायक, पेंशन संजय से वर्ष 2024-25 में सेवा निवृत्त कर्मचारियों के जीपीएफ, नगदीकरण, बीमा भुगतान व अन्य भुगतानों को देखा गया।
इसके बाद कनिष्ठ सहायक अभिनव त्रिपाठी को डीफार्मा, बीफार्मा के छात्रों को प्रशिक्षण के लिए प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा जाता है प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी छात्रों की सूची को कंप्यूटर में फीडिंग करने का निर्देश दिया। डीएम ने वैक्सीन भंडारण कक्ष का रजिस्टर और एनएचएम के कार्यों के टेंडर पत्रावली को देखा। संवाद े