फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खेत में मगरमच्छ देख दहशत में आए ग्रामीण, वन विभाग ले गया

विज्ञापन
ढेबरुआ क्षेत्र के ग्राम पंचायत संसरी टोला सेमरा गांव के सिवान में मगरमच्छ। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढेबरुआ। थाना क्षेत्र के संसरी गांव टोला सेमरा गांव के सिवान में रविवार शाम को कुछ ग्रामीणों को धान के खेत में मगरमच्छ दिखाई दिया। उसे देखकर ग्रामीण शोर मचाने लगे। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। जब इस मामले की जानकारी गांव में पहुंची तो लोग भयभीत हो उठे।
लोगों ने आशंका व्यक्त की कि इस बार आई बाढ़ में यह निकल आया है। नदी में पानी कम होने से मगरमच्छ धान की फसल में रह गया होगा। सूचना पर पहुंची ढेबरुआ थाने की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया। क्षेत्र सेमरा गांव के कुछ लोग रविवार शाम खेत की ओर टहलने गए थे। उसी दौरान खेत में तेजी चलने की आवाज सुनकर चौक गए। टार्च जलाकर इधर-उधर देखने लगे। उसी दौरान टार्च की रोशनी में मगरमच्छ को देखकर लोग भयभीत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने खेत में मगरमच्छ देख शोर करने लगे। संवाद
शोर सुनकर गांव से लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर ढेबरुआ थाना एसओ संतोष कुमार सिंह पुलिस के साथ पहुंच गए। उन्होंने जाल मंगवाया और ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया।
सोमवार को मगरमच्छ वन विभाग को सौंप दिया। खेत में मगरमच्छ आने से गांव में दहशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें