फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किसान का नंबर गलत मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने शुक्रवार को जोगिया विकास खंड के पीसीएफ के गेहूं क्रय केंद्र वी पैक्स जोगिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसान संपर्क रजिस्टर को देखा गया। किसान संपर्क रजिस्टर में अंकित किसानों के मोबाइल नंबर पर फोन कर गेहूं खरीद के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। किसान संपर्क रजिस्टर में किसानों का मोबाइल नंबर गलत अंकित होने, किसानों से संपर्क न होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सचिव व क्रय केंद्र प्रभारी शिव कुमार को निर्देश दिए कि गांव में जाकर किसानों से संपर्क कर गेहूं खरीद में प्रगति लाए। 600 मैट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य के सापेक्ष 1000 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोरखनाथ तिवारी , एआर कोऑपरेटिव प्रकाश गौतम, एडीओ कोऑपरेटिव को तीन-तीन गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें